AMIT LEKH

Post: भारतीय रेडक्रास सोसायटी बेतिया के वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन

भारतीय रेडक्रास सोसायटी बेतिया के वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन

नई कार्यकारणी का हुआ गठन

न्यूज़ डेस्क,पश्चिम चंपारण

स्थानीय संपादक

अमिट लेख

बेतिया (मोहन सिंह) भारतीय रेडक्रास सोसायटी, बेतिया के वार्षिक आम सभा सह नई कार्यकारिणी के गठन हेतु दिनांक 17 दिसम्बर को समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रास के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों महती भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रीय होमियोपैथिक संगठन और्गेनाइजेशन फौर होमियो मिशन को रेडक्रास सोसायटी बेतिया के पदेन अध्यक्ष सह बेतिया डी एम दिनेश कुमार राय ने संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ घनश्याम, डॉ इंद्रासन साह भी उपस्थित थें। भारतीय रेडक्रास के द्वारा मिले इस सम्मान के लिए संगठन के सदस्यों ने बेतिया डी एम को धन्यवाद देते हुए कहा कि और्गेनाइजेशन फौर होमियो मिशन एक राष्ट्रीय स्तर का रजिस्ट्रर्ड होमियोपैथिक संगठन है और इस संगठन के चिकित्सकों द्वारा हमेशा से मानव कल्याण हेतु विभिन्न संगठनों के सहयोग से अनेकों चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य संबंधित जागरुकता अभियान चलाया जाता है। संगठन भविष्य में भी रेडक्रास के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

Comments are closed.

Recent Post