AMIT LEKH

Post: काॅमरेड विनोद मिश्र जनता के जनवाद के लिए समर्पित एक अथक योद्धा थे : जयनारायण

काॅमरेड विनोद मिश्र जनता के जनवाद के लिए समर्पित एक अथक योद्धा थे : जयनारायण

भाकपा माले सुपौल का संकल्प सभा का हुआ आयोजन

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : कॉमरेड विनोद मिश्र के 25 वें स्मृति दिवस के अवसर पर भाकपा माले सुपौल के द्वारा त्रिवेणीगंज विज्ञान महाविद्यालय परिसर में सोमवार को संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता खेग्रामस जिलासचिव जन्मजाई राई ने की। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव डॉ.अमित चौधरी ने उनके जीवन पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा की जबलपुर में जन्मे विनोद मिश्र काफी टेलेंटेड थे। क्राइस्ट चर्च कॉलेज से गणित विषय मे पीजी करने के बाद एनआईटी दुर्गापुर से बीटेक करने के दौरान ही वे छात्रों किसानों की लड़ाई लड़ने लगे 1969 में वे पूर्णकालिक क्रांतिकारी हो गए । कई बार जेल में डाले गए बिना मुकदमा का के बार इनकी हत्या का प्रयास किया गया। सरकारी मिशनरीज के द्वारा लेकिन ये लगातार संघर्ष करते रहे। विनोद मिश्र ने देश में सांप्रदायिक फासीवाद की आहट को सबसे पहले महसूस करते हुए उसके खिलाफ संघर्ष की एक व्यापक कार्ययोजना प्रस्तुत की।

जब रणवीर सेना ने गरीबों का बर्बर जनसंहार रचाना शुरू किया। उन्होंने दलितों वंचितों के गुस्से को संगठित करने और उस लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के आह्वान किया। सभा में माले जिलासचिव जयनारायण यादव ने कॉमरेड विनोद मिश्र को याद करते हुए कहा बाबरी मस्जिद विध्वंस के पश्चात विपक्ष की जहां सभी पार्टियां दुबक सी गई। कॉमरेड विनोद मिश्र ने साहस के साथ आगे बढ़ते हुए पूरे देश में सांप्रदायिकता विरोधी अभियानों के नेतृत्व की कमान संभाली और बनारस में सांप्रदायिकता विरोधी एक ऐतिहासिक मार्च के दौरान गिरफ्तारी दी। बिहार के धधकते खेत खलिहानों से काॅमरेड विनोद मिश्र का गहरा रिश्ता था। बिहार के धधकते खेत खलिहानों की दास्तां के जरिए गरीबों-वंचितों के संघर्ष को दुनिया के सामने लाया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव मो मुस्लिम ने कहा की दिसंबर 1998 को पार्टी की केंद्रीय कमिटी की बैठक के दौरान कॉमरेड विनोद मिश्र का निधन लखनऊ में हो गया था। वे जीवन पर्यन्त फांसीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहे थे। सभा में जोरदार नरेबाजी के साथ कॉमरेड विनोद मिश्र के अरमानो को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर खेग्रामास की जिलाउपाध्यक्ष चंदा देवी,अनीता देवी, शांति देवी,नागेश्वर यादव जनार्दन यादव सदानंद अनंतलाल सरदार,विजय झा, मिना देवी, सुकनी देवी, शिवनारायण यादव,लखन ऋषिदेव, गीता देवी, पुरनी देवी, शाहनावाज, कलाम राजकुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post