अपना रेडियो का जेल में किया उद्घाटन
न्यूज़ डेस्क,भोजपुर
अरुण कुमार ओझा (अनुमंडल ब्यूरो)
अमिट लेख
भोजपुर । माननीय उच्च न्यायालय, पटना के माननीय न्यायमूर्ति नवनीत कुमार पाण्डेय ने रविवार को मंडलकारा आरा का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अपना रेडियो का भी जेल में उद्घाटन किया गया। मंडल कारा आरा में सजावार बंदी और विचाराधीन बंदी को मत्स्य पालन से संबंधित सर्टिफिकेट का वितरण भी किया गया। माननीय न्यायमूर्ति द्वारा मंडलकारा आरा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया और महिला बंदियों से मुलाकात भी की गई साथ ही साथ मंडलकारा के रसोई घर का भी निरीक्षण किया गया। इसके अलावा माननीय न्यायमूर्ति द्वारा व्यवहार न्यायालय आरा परिसर में स्थित अभिलेखागार, हाजत, लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम एवं कोर्ट परिसर में निर्माणाधीन भवनों का भी निरीक्षण किया गया एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर ब्रजेश कुमार मालवीय के प्रकोष्ठ में बैठक कर उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।








