AMIT LEKH

Post: बाबू हर प्रसाद दास जी जैन की मनाई गई 103 वीं पुण्य तिथि

बाबू हर प्रसाद दास जी जैन की मनाई गई 103 वीं पुण्य तिथि

णमोकार मंत्र महामंडल विधान का  किया गया आयोजन

न्यूज़ डेस्क,भोजपुर

अरुण कुमार ओझा (अनुमंडल ब्यूरो)

अमिट लेख

भोजपुर । शहर के हर प्रसाद दास जैन सभागार में बाबू हर प्रसाद दास जैन की 103 वीं पुण्य तिथि  मनाई गई। सर्वप्रथम श्री आदिनाथ ट्रस्ट आरा द्वारा संस्थापित हर प्रसाद दास जैन कॉलेज एवं तत्पश्चात हर प्रसाद दास जैन स्कूल आरा में ट्रस्ट के माननीय अध्यक्ष शैलेश कुमार जैन , सचिव कमल कुमार जैन , संयुक्तसचिव ज्योत प्रकाश जैन , धर्म प्रभारी सुशील चंद जैन , धर्मशाला प्रभारी अजय जैन , एवं अंशु जैन ने बाबू जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद धर्मशाला प्रांगण में ग्वालियर से पधारे पंडित शशिकांत जैन के निर्देशन में णमोकार मंत्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया।जिसमें सैकडो़ समाज के श्रद्धालुओ ने भक्तिपूर्वक प्रभू की अराधना की । उक्त आयोजन में मनीष जैन , रजत जैन , कमल जैन, शशांक जैन, अखिलेश जैन, आलोक कुमार सिन्हा, कपिल मुनि , आनंद अवस्थी , राकेश रंजन भारती , आदि ने अपनी सहभागिता प्रदान की । ट्रस्ट सदस्यों में डा0 अखिल कुमार जैन , कुमार अपूर्व जैन , दीपक प्रकाश जैन , धीरेन्द़ चन्द जैन , परेश चंद जैन , अनिल जैन , दीपक अग्रवाल , रीना जैन , श्वेता जैन , जूही जैन आदि उपस्थित रहे। पुण्यतिथि के कार्यक्रम के क्रम में दिनांक 19 दिसम्बर मंगलवार को धर्मशाला परिसर में दरिद्र नारायण भोज एवं गरीबों के बीच नि:शुल्क कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।

Comments are closed.

Recent Post