AMIT LEKH

Post: सुगौली में अधेड़ व्यक्ति की तलवार से काट कर हत्या

सुगौली में अधेड़ व्यक्ति की तलवार से काट कर हत्या

जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय /इमरोज आलम

-अमिट लेख

सुगौली (संवाददाता) : पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना में एक वृद्ध की तलवार से काटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय भैरो प्रसाद के रूप में हुई है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार की है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते देर शाम सुगौली सब्जी मंडी के बगल में अपने नए घर में दीया जलाने भैरो प्रसाद गए थे। जहां अज्ञात अपराधियों ने भैरो प्रसाद पर तलवार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब काफी देर तक भैरो प्रसाद घर वापस नहीं आए तो घर वाले ढूंढते हुए नव निर्मित घर पर गए, तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। जख्मी भैरो प्रसाद को परिजन उठा कर डॉक्टर में पास ले गए, तब तक उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गयी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक अधेड़ की हत्या करने की जानकारी मिलने के बाद पहुंचा। सिर पर तलवार से तीन हमला करने के निशान है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। एफएसएल की टीम बुलाई गई है। परिजनों की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। बताया जाता है कि मृतक भैरो प्रसाद का सब्जी गली में अपना चार मंजिला मकान है। वह अपने चार पुत्रों सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। घर से कुछ दूरी पर उनका नया तीन मंजिला मकान बना है, जिस मकान में वह दीया जलाने गए थे। इसी दौरान बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नही है।

Comments are closed.

Recent Post