पार्टी को मजबूत करने पर दिया गया बल
संगठन को विस्तार करने पर बनी सहमति
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया में जनसुराज अभियान समिति की बैठक रविवार को प्रखंड परिसर स्थित टासफर्पा परिसर में प्रखंड अध्यक्ष मुहम्मद मिनहाज के अध्यक्षता किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज ने कहा कि पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर लगातार नये लोग जुड़ रहे हैं। आमलोगों की जनसुराज में आस्था बढ़ रही है। सभी लोग सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार का मुद्दा जस का तस बना हुआ है। सरकार इससे निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नही उठा रही है। यही कारण है कि आमजन अब जनसुराज की तरफ देख रहे हैं। महिला प्रखंड अध्यक्ष सुधा वर्मा ने कहा कि जन सुराज पार्टी यह चाहती है कि बिहार से बेरोजगारी दूर करने के लिए उद्योग की स्थापना हो। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सरकार लगाम लगाए। लेकिन सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। किसानों की कमर टूट रही है। बेरोजगार रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। महंगाई डायन बनकर लोगों को निगल रही है। अफसरशाही चरम सीमा पर है। रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था वाली कहावत को सरकार चरित्रार्थ करने में लगी है। इतना ही नही सरकार कुंभकर्णी नींद से कब जागेगी। यह बात किसी को मालूम नही चल रहा है। लोगों के समस्याओं से सरकार को कोई लेना-देना नही है। जनसुराज पार्टी एक ऐसा विहार बनाना चाहती है जहां बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। महंगाई किसी को डसे नही और भ्रष्टाचार से निजात मिल सके। प्रशांत किशोर पद यात्रा करते हुए सभी लोगों की समस्याओं को सुनकर निदान ढुढ़ने में लगे हुए हैं। अभियान समिति के सदस्य फारुक हसन ने अपने संबोधन में कहा कि जनसुराज एक अभियान है। जो हमेशा लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। जब लोग जागरूक होंगें तो खुद-ब-खुद समस्याएं हल होने लगेगी। जब अच्छे लोग विधानसभा और लोकसभा में चुनकर जाने लगेंगे तो वह आमजनों के समस्याओं का हल निकालेंगे। यह तब संभव होगा जब लोग जागरूक होंगें। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मो. मिनहाज अहमद, महिला प्रखंड अध्यक्ष सुधा वर्मा, सुमन तिवारी, जिला अभियान समिति सदस्य फारुक हसन, जिला अभियान समिति के सह संयोजक पप्पू मिश्रा, सुरेंद्र कुमार बैठा, भोज सिंह कुशवाहा, संजीव वर्मा उर्फ पोला जी आदि मौजूद थे।








