AMIT LEKH

Post: गांधी सेतु के पास युवक की चाकू मारकर हत्या की कोशिश

गांधी सेतु के पास युवक की चाकू मारकर हत्या की कोशिश

पुल पर घायल हालत में फेंक कर भागे अपराधी 

न्यूज़ डेस्क, पटना  

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख

पटना  (विशेष ब्यूरो) : महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर एक के पास गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने हत्या करने की नीयत से एक युवक को शरीर में कई जगह चाकू मार कर घायल कर दिया और एक नंबर पाया के पास उसे फेंक कर भाग गये। हालांकि घटना की सूचना पाकर गंगा ब्रिज थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। जहां से स्थिति को नाजुक देखते हुए पटना पीएमसीएच हेतु उसे रेफर कर दिया गया। घायल युवक गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सैदपुर पाया नंबर तीन निवासी तोरील राय का 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार बताया गया है। जिसके पीठ और पेट में तकरीबन सात से आठ बार चाकू का वार किया गया था। चाकू लगने के कारण युवक का आंत बाहर निकल गया था। जिसे, बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल से डॉक्टर ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना में तैनात सीआई विमलेश कुमार ने बताया कि युवक के पेट में चाकू लगा हुआ है। जिससे उसका आंत बाहर निकल गया है। घटना को लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post