राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने तथा उन्हें सरकारी आवास से बेदखल करने के विरोध में पार्टीजनों ने नगर पंचायत बीरपुर में मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकाला
मिथिलेश कुमार झा
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने तथा उन्हें सरकारी आवास से बेदखल करने के विरोध में पार्टीजनों ने नगर पंचायत बीरपुर में मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकाला। जय भारत सत्याग्रह के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में यह मशाल जुलूस मेन रोड वीरपुर स्थित ललित नारायण धर्मशाला से निकलकर वीरपुर गोल चौक पहुंची। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पीएम मोदी को गरीबों का दुश्मन बताते हुए उन पर हल्ला बोला। उक्त मशाल जुलूस में सुपौल जिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी डॉक्टर ताराचंद सदा, जिला अध्यक्ष विमल कुमार यादव, मोहम्मद मुर्तुजा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधिकारी जयप्रकाश चौधरी, प्रोफेसर रमेश यादव, प्रवीण कुमार मिश्र, पूर्व मुखिया डॉक्टर नारायण झा, श्रीलाल गोठिया, शमशेर आलम, मुकेश कुमार पप्पू, विजय चंद्र मिश्रा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयबोध झा, पंकज कुमार झा, रघुनाथ राय, बैजनाथ झा, नसरुद्दीन शाह, कमलेश्वर गुप्ता, विद्यानंद गुप्ता, अशोक राम, नगर अध्यक्ष अनीश अखतर, मोहम्मद अंसार, मोहम्मद इलियास, जयशंकर आजाद, मनोज देव आदि के साथ महागठबंधन के कार्यकर्ता भी शामिल थे। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी डॉ ताराचंद सदा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही है, यह मशाल जुलूस लोकतंत्र को बचाने के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत की सबसे पुरानी पार्टी है इस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत की स्वतंत्रता में अपने प्राणों की आहुति दी तथा स्वतंत्र भारत के बाद भी यह पार्टी देश के हित में समय-समय पर अपना बलिदान देते आई है, परंतु आज भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही मोदी सरकार लोकतंत्र को समाप्त करने के काम में लगी है जो पार्टी अपने आप को गरीबों की पार्टी कहती थी आज वह पार्टी गरीबों का हक अधिकार छीन कर अमीरों के घरों में रुपया पहुंचाने उनके तिजोरी भरने का काम कर रही है। वहीं लोकतंत्र के मूलभूत संरचना को आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी ने उस संरचना को ध्वस्त कर दिया है। आज सारा देश महंगाई बेरोजगारी से त्राहिमाम है, परंतु भारतीय जनता पार्टी इन सब मुद्दों से बेखबर राहुल गांधी को संसद में अडानी के मुद्दे को उठाने से रोकने के लिए, उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने तथा उनको उनके आवास से बाहर निकालने जैसे छिछोरे मुद्दे पर काम कर रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक राहुल गांधी की सदस्यता पुनः बहाल नहीं की जाती है भारत से बेरोजगारी महंगाई तथा गरीबों के पैसों की गारंटी नहीं दी जाती है तब तक कांग्रेश पार्टी इसी तरह मोदी के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करती रहेगी।








