जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान कांतेस कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम लैंड बसवरिया के पास सड़क से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष ब्यूरो)। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के व्यवसाय की लूट एवं हत्याकांड में फरार चल रहे अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान कांतेस कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम लैंड बसवरिया के पास सड़क से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बासठ प्रसाद कुशवाहा के पुत्र संदीप कुमार जितना थाना क्षेत्र के बीजवनी बरैया टोला निवासी रामप्रवेश महतो का पुत्र शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से घटना में प्रयोग किए गए एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ चोरी का एक बाइक भी जप्त किया गया है। पूछताछ में अपराधियों ने व्यवसाई हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। छापेमारी दल का नेतृत्व शुकराना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार कर रहे थे वहां छापेमारी में घोड़ासहन थाना अध्यक्ष संतोष कुमार जमादार सत्येंद्र कुमार अनिल चौधरी व सिपाही मौजूद थे।








