दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष ब्यूरो)। पूर्वी चंपारण जिला के कोटवा थाना के कोटवा पंचायत के वार्ड नम्बर 9 में खूनी साड़ ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जाता है कि पिछले दिनों भी कई लोगों को घायल भी कर दिया है। मृतक कोटवा पंचायत के पश्चिमी टोला निवासी रामबालक सिंह 40 वर्ष के रूप में हुआ है। मृतक बाजार से अपने घर लौट रहे थे कि बाइक देख साड़ ने आक्रमण कर दिया। मृतक भागते हुए बगल के एक घर में घुस गए जिसका पीछा करते हुए साड़ मैं घर में पहुंच गया और उनके सीने पर पैर से दबाकर उन को मौत के घाट उतार दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि साड़ को मार दिया जाए या दूसरा कोई वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए जिससे गांववासी सुरक्षित रह सके। घटना की सूचना मिलते ही जमादार हरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है।








