सुगौली थाना पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
श्यामबाबू सिंह
– अमिट लेख
सुगौली, (प्रतिनिधि)। मद्य निषेध अधिनियम के तहत छापेमारी करते हुए सुगौली थाना पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद अनस ने बताया कि छापेमारी करते हुए मेहवा गांव से भोला सहनी उमेश सहनी फूलन सहनी रंजीत सहनी विजय सहनी को गिरफ्तार किया गया है। वही थाना क्षेत्र के भटहां निवासी मुन्नी माझी, छपवा चौक से मंतू राज मियां को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार ओं से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मोतिहारी भेज दिया गया है।








