AMIT LEKH

Post: शरारती तत्वों ने पुआल में लगाई आग एक झोपड़ी भी जलकर राख

शरारती तत्वों ने पुआल में लगाई आग एक झोपड़ी भी जलकर राख

 

प्रखंड से फायर बिग्रेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।

पूर्वी चम्पारण जिला से हमारे विशेष ब्यूरो

दिवाकर पाण्डेय :
मोतिहारी, (अमिट लेख)। बंजरिया प्रखंड क्षेत्र के गोकुला गांव में शरारती तत्वों द्वारा पुआल में रखें आग लगा दिया गया। आग की लपटे इतनी तेज थी की एक झोपड़ी को भी अपना शिकार बना लिया। आग लगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणो की भीड़ उमड़ पड़ी, और आग पर काबू पाने के लिये प्रयास शुरू कर दिये। प्रखंड से फायर बिग्रेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। बताया जाता है कि गांव निवासी गरीब मिंया के पुआल में शरारती तत्वो ने आग लगा दिया। आग की लपटे पछुआ हवा के चलते इतनी तेज थी की एक झोपड़ी को भी निशाना बना लिया।

Comments are closed.

Recent Post