AMIT LEKH

Post: विधानसभा अध्यक्ष पर किसी दल विशेष का सहयोगी होने का आरोप लगाया सम्राट चौधरी ने

विधानसभा अध्यक्ष पर किसी दल विशेष का सहयोगी होने का आरोप लगाया सम्राट चौधरी ने

सदन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार पर किया जमकर प्रहार

बिना केंद्र के साथ मिल नीतीश कुमार नहीं चला सकते प्रदेश 

नीतीश कुमार हत्यारे हैँ : सम्राट चौधरी

हमारे प्रदेश ब्यूरो अमित कुमार की रिपोर्ट

पटना, (अमिट लेख)। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा सदन में नेता विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश के बयान पर जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी पर किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं कि वह बीजेपी के इशारों पर दो जिलों में दंगा फसाद हुआ है।

यदि, उनके पास प्रमाण-पत्र हैं तो जनता के सामने रखें। सम्राट चौधरी ने सरकार से मांग की है कि यदि सरकार इस घटना की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच करवाना चाहती है, तो पटना हाई कोर्ट के रिटायर जज से करवावे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हत्यारे हो चुके हैं। लोगों की हत्या करवा रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब देना होगा, कि नालंदा में और सासाराम में दो व्यक्तियों की हत्या हुई है। वह किस के इशारों पर हुई है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जो दो जिलों में दंगा हुआ था, जब तक केंद्रीय बल नहीं आई तब तक नियंत्रण नहीं पाया गया। बिहार की प्रशासन पूरी तरह से निकम्मी हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि राबड़ी देवी माता तुल्य हो चुकी हैं। उन पर जवाब देना उचित नहीं है। आरजेडी के कल्चर को सभी लोग जानते हैं। वहीं विधानसभा में बीजेपी विधायक को मार्शल द्वारा किए गए आउट को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि विधानसभा अध्यक्ष सरकार के इशारों पर ही सदन चला रहे हैं। अब लोकतंत्र का इकबाल बिहार से खत्म होते हुए नजर आ रहा है। आम जनता की आवाज सदन में नहीं उठाएंगे तो फिर कहां उठाएंगे।

Comments are closed.

Recent Post