AMIT LEKH

Post: आरा में संदेहास्पद स्थिति में झारखंड के इंडियन रिजर्व बटालियन जवान की मौत

आरा में संदेहास्पद स्थिति में झारखंड के इंडियन रिजर्व बटालियन जवान की मौत

ईलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में सोमवार की रात घटी घटना

न्यूज़ डेस्क,भोजपुर

अरुण कुमार ओझा (अनुमंडल ब्यूरो)

अमिट लेख

भोजपुर । भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में सोमवार की रात संदेहास्पद स्थिति में झारखंड के इंडियन रिजर्व बटालियन के एक जवान की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी सह पूर्व मुखिया मदन सिंह का 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार है। वह झारखंड के इंडियन रिजर्व बटालियन में मुसाबीन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। इधर मृतक जवान के फूफा कामाख्या सिंह ने बताया कि छुट्टी लेकर घर वापस आने के 10 दिन पूर्व से ही उसकी तबीयत वहीं पर खराब थी। इसके बाद वह छुट्टी लेकर एक सप्ताह पूर्व वापस गांव आया था। जिसके बाद उसका इलाज भी कराया जा रहा था। सोमवार की रात उसकी तबीयत अचानक काफी खराब हो गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजनों द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। वहीं परिजन द्वारा उसके बीमार होने के कारण उसके मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृतक ने झारखंड के इंडियन रिजर्व बटालियन में वर्ष 2019 में मुसाबीन में ज्वाइन किया था और उसे समय से वह वहीं पर कांस्टेबल के पद पर पदस्थापित था। मृतक की मां रूबी देवी वर्तमान में बबुरा पंचायत बीडीसी है। बताया जाता है कि मृतक जवान दो भाई व दो बहन में दूसरा स्थान था। मृतक के जवान के परिवार मां रूबी देवी व दो बहन वंदना,निक्की एंव एक भाई लक्की सिंह है। घटना के बाद मृतक जवान के घर कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक जवान की मां रूबी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Recent Post