AMIT LEKH

Post: क्रांति ज्योति माता सावित्री बाई फुले की मनाया गया जयंती समारोह

क्रांति ज्योति माता सावित्री बाई फुले की मनाया गया जयंती समारोह

क्रांति ज्योति माता सावित्री बाई फुले की मनाया गया जयंती समारोह

न्यूज़ डेस्क,भोजपुर

अरुण कुमार ओझा (अनुमंडल ब्यूरो)

अमिट लेख

भोजपुर । उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामपाली अंचल उदवंतनगर एवं प्राथमिक विद्यालय मिल्की अनुसूचित जाति टोला विद्यालय में संयुक्त रूप से क्रांति ज्योति माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.मनोज कुमार गुप्ता सहित सभी शिक्षकों ने माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाध्यापक   डॉ.मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि माता सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं। नारी शिक्षा,विधवा विवाह एवं समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन में उनके बहुमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समाज सुधारक के रूप में माता सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में वर्ग 7 के प्रिंस कुमार प्रथम,राजलक्ष्मी द्वितीय और नंदनी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापक डॉ.मनोज कुमार गुप्ता ने पुरस्कृत किया

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार,हरीश कुमार,पन्नू लाल सिंह,सुनीता कुमारी,कुमारी बीना सिंह,रूबी सिंह,कुमारी आरती सिंह,सीमा कुमारी,आरती कुमारी,प्रियंका कुमारी,शिक्षा सेवक अमनकुमार एवं प्राथमिक विद्यालय मिल्की अनुसूचित जाति टोला के प्रधान शिक्षक हीरा लाल,जय प्रकाश,शांति कुमारी,शशिकला तथा शबनम कुमारी उपस्थित रहीं।

Recent Post