AMIT LEKH

Post: मौसम ने बदली करवट,बढ़ी ठण्ड

मौसम ने बदली करवट,बढ़ी ठण्ड

प्रधान प्रतिनिधि ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल

न्यूज़ डेस्क,मण्डल पूर्वांचल

तैयब अली चिश्ती

अमिट लेख

महराजगंज (जनपद ब्यूरो) : महराजगंज जनपद के विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा गेडहवा में प्रधान प्रतिनिधि दिनेश शर्मा ने कडाके की ठण्ड को देखते हुए सैकडो लोगो के बीच कंबल का वितरण किया।

गांव के मनोज यादव ने बताया कि दिनेश शर्मा द्वारा ऐसे मौके पर जरूरतमंद असहाय लोगों को मदद करते रहते हैं। इसी कड़ी में इस बार भी सैकड़ों असहाय परिवार के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस विषय पर बात करने पर प्रधान प्रतिनिधि दिनेश शर्मा ने बताया कि गरीब असहाय लोगों को कंबल इस लिए वितरण किया जाता है क्योंकि सभी लोग समय पर कंबल की ख़रीदारी मे सक्षम नहीं होते हैं और इस शीतलहर का प्रकोप झेलना बहुत भारी पड़ता है। इसलिए मानवता के नाते यह कार्य करना उन्हें संतुष्टि प्रदान करता है। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, राजेश, छबिलाल साहनी, मनोज यादव, अमरचंद, शिवनाथ, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Recent Post