AMIT LEKH

Post: नोएडा की लड़की हवशियों की भेंट चढ़ी, दर्द भरी कहानी सुन नोएडा पुलिस के उड़े होश, दो गिरफ्तार

नोएडा की लड़की हवशियों की भेंट चढ़ी, दर्द भरी कहानी सुन नोएडा पुलिस के उड़े होश, दो गिरफ्तार

उप-संपादक मोहन सिंह की कलम से :

नोएडा की एक लड़की के साथ सामूहिक रेप की घटना को अंजाम दिया गया है

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर नोएडा की एक लड़की के साथ सामूहिक रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नौकरी का झांसा देकर युवती से बेतिया के एक होटल में दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसे बेचने की भी तैयारी कर रहे थे। हालांकि समय रहते नोएडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पीड़ित लड़की को बदमाशों के चंगुल से आजाद करा लिया गया।

क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि नोएडा की रहने वाली पीड़ित लड़की घर से नाराज होकर निकल गई थी। पुरानी दिल्ली से स्टेशन से ट्रेन पकड़कर वह जोधपुर पहुंच गई। फिर वहां से पटना आने वाली हमसफर ट्रेन में सवार होकर पटना पहुंच गई। पीड़िता के अनुसार, ट्रेन में ही उसकी मुलाकात त्रिभुवन नामक एक शख्स से हुई। त्रिभुवन ने खुद को पत्रकार बताया और अपने अन्य दोस्तों से मिलवाया। पीड़िता के अनुसार त्रिभुवन नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपाल ले गया। नेपाल के एक होटल में दो दिन रखने के बाद वह 19 जनवरी को बेतिया ले आया। यहां पर भी उसने एक होटल के कमरे में ले गया। होटल में रखने के बाद त्रिभुवन ने फर्जी आई कार्ड बनवाकर न्यूज एडिटर के रूप में ज्वाइन करा दिया। इतना ही नहीं, युवती के आधार कार्ड में पति के रूप में अपना नाम दर्ज करा दिया।

नींद की गोली खिलाकर रेप

लड़की का आरोप है कि त्रिभुवन नींद की गोली खिलाकर होटल के कमरे में उसके साथ रेप किया। इसके बाद त्रिभुवन ने चंदन द्विवेदी और अभिषेक द्विवेदी से भी मिलवाया था। दोनों खुद को पत्रकार बताते थे। लड़की ने बताया कि दोनों उस पर गलत नीयत रखते थे। लड़की से रेप के बाद बेचने की तैयारी कर रहे थे। तभी नोएडा पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बेतिया पहुंची और लड़की को मुक्त कराया।

त्रिभुवन और चंदन गिरफ्तार, अभिषेक का तलाश जारी

एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना के भरवलिया सारंगीछाप मिश्राइन टोला वार्ड-5 निवासी त्रिभुवन, बेतिया के कमलनाथ नगर वार्ड-23 निवासी सगे भाई चंदन द्विवेदी और अभिषेक द्विवेदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, त्रिभुवन का एक घर नेपाल के परसा जगन्नाथपुर वार्ड-22 में भी है। त्रिभुवन और चंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभिषेक द्विवेदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Recent Post