जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
करमिनिया वकतवीर स्थान के समीप रविवार को लगभग 5:30 बजे दो बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (जिला ब्यूरो)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के करमिनिया वकतवीर स्थान के समीप रविवार को लगभग 5:30 बजे दो बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी अनुसार सहरसा जिला के सौरबजार थाना क्षेत्र निवासी एलनटी फाइनेंस कर्मी सौरभ व पिंटर कुमार बलजोड़ा चौक वार्ड नंबर 2 से कलेक्शन कर 48 हजार रुपए लेकर त्रिवेणीगंज आ रहे थे। तभी करमिनियां वकतवीर स्थान के पास दो अपाचे बाइक पर सवार छः की संख्या में अपराधियों ने उसे हथियार के बल पर घेर लिया और फाइनेंस कर्मी पिंटर कुमार से 48,000 हजार रुपए लूट लिया। आनन-फानन में फाइनेंस कर्मी ने इसकी शिकायत त्रिवेणीगंज थाना में दर्ज कराया। इस बाबत त्रिवेणीगंज अंचल पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यनारायण राय ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी गयी है।








