AMIT LEKH

Post: इनामी टॉप टेन अपराधी को बगहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

इनामी टॉप टेन अपराधी को बगहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

उप-संपादक मोहन सिंह की कलम से :

बगहा पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। खबर बगहा से है जहां पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। 25 हज़ार का इनाम घोषित कर दो संगीन मामलों में बगहा पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। दरअसल बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर डीआईयू की टीम ने भैरोगंज थाना क्षेत्र के चौतरवा डोम पड़ाव के रहने वाले फरार रांची राम उर्फ राजेश राम को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज़ ने बताया की गिरफ्तार रांची राम को पूर्वी चंपारण के बंजरिया से पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस इस बड़ी सफलता से राहत महसूस कर रही है। आगे भी फरार अपराधियों व वारंटीयों को पकड़ने में पुलिस सख़्ती से कार्रवाई में जुटी है । बता दें की कुख्यात डकैत रांची राम की गिरफ़्तारी में शामिल पुलिस टीम को बगहा एसपी सुशांत सरोज़ ने पुरस्कृत भी करने की घोषणा किया है।

Comments are closed.

Recent Post