AMIT LEKH

Post: बगहा पुलिस की धनहा टीम ने करोड़ों रुपये मूल्य के चरस के साथ तस्कर को दबोचा

बगहा पुलिस की धनहा टीम ने करोड़ों रुपये मूल्य के चरस के साथ तस्कर को दबोचा

हमारे उप-संपादक मोहन सिंह की रिपोर्ट :

नवागत तेज़ तर्रार पुलिस कप्तान बगहा सुशांत सरोज के निर्देशन में नित्य कसी जा रही अपराध और अपराधियों पर नकेल

बगहा पुलिस जिला में मची हलचल, आईपीएस रत्न संजय सा दिख रहा नवागत पुलिस कप्तान का तेवर 

बगहा की धनहा पुलिस ने 7 करोड रुपए के चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां नवागत तेज़ तर्रार पुलिस कप्तान बगहा सुशांत सरोज के निर्देशन में नित्य कसी जा रही अपराध और अपराधियों पर नकेल  ने 7 करोड रुपए के चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर नेपाल से चरस को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। बेतिया के सिकटा के रहने वाले रितेश पटेल के रूप में गिरफ्तार तस्कर की पहचान की गई है। धनहा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह सफलता पाई है। तलाशी के दौरान तस्कर के बैग से और उसके शरीर से 35 किलोग्राम चरस जब्त किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर पूरे सिंडिकेट के उद्भेदन के लिए कार्रवाई कर रही है। कई लोगों की पहचान की गई है जो नेपाल से तस्करी कर माल को उत्तर प्रदेश के रास्ते महानगरों तक पहुंचाते हैं।

Comments are closed.

Recent Post