AMIT LEKH

Post: बेतिया : हजारी पशु मेला ग्राउंड से एक युवक का शव बरामद

बेतिया : हजारी पशु मेला ग्राउंड से एक युवक का शव बरामद

हमारे उप-संपादक मोहन सिंह की रिपोर्ट :

पुलिस ने मंगलवार की सुबह बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी पशु मेला ग्राउंड से एक युवक का शव बरामद किया है

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस ने मंगलवार की सुबह बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी पशु मेला ग्राउंड से एक युवक का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान एक पान दुकानदार के रूप में की गई है। मृतक के शव को देखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दरअसल, बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पान दुकानदार बस स्टैंड निवासी आलमगीर मियां की अपराधियों ने हत्या कर दी है वहीं हत्या के बाद अपराधियों ने मृतक के शव को बेतिया हजारी पशु मेला ग्राउंड में फेंक दिया था इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर मृतक के दामाद आफताब आलम ने बताया कि कल पान की दुकान से वह घर नहीं आएं, तो खोजबीन किया गया। आज सुबह में पता चला है कि उनकी हत्या कर बेतिया हाजरी में फेंक दिया गया है। वहीं घटना की सुचना पर मुफस्सिल पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया वही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया की फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी

Comments are closed.

Recent Post