AMIT LEKH

Post: नई सरकार के बहुमत में कोई अड़चन नहीं : उपेंद्र कुशवाहा

नई सरकार के बहुमत में कोई अड़चन नहीं : उपेंद्र कुशवाहा

हमारे कार्यालय ब्यूरो पूजा शर्मा की पटना से रिपोर्ट :

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा मुख्यमंत्री किस कारण से दिल्ली जा रहे हैं वह खुद बताएंगे : उपेंद्र कुशवाहा 

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना

पूजा शर्मा

– अमिट लेख

पटना, (कार्यालय ब्यूरो)। नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा मुख्यमंत्री किस कारण से दिल्ली जा रहे हैं वह खुद बताएंगे। लेकिन, मेरी यात्रा सामान्य यात्रा है।

फोटो : पूजा शर्मा

दिल्ली जाते ही रहते हैं वह उसी क्रम की यात्रा है कोई अलग से या राजनीतिक की नजर से देखने की जरूरत नहों है। बीजेपी के नेताओ से मुलाकात पर कहा, चुनाव का वक्त है, होता ही है । वही 12 तारीख के फ्लोर टेस्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कोई अड़चन नहीं है, संख्या अधिक है। भ्रम फैलाने वाले फैलाते रहे। मन में लड्डू पालना है, तो, करते रहे कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस के विधायकों के बाहर जाने पर कहा महागठबंधन के लोग हैं, उनको अपने अंदर की परेशानी है, उनके विधायक इधर-उधर संपर्क में है। वो, कैसे अपने विधायक को बचाए राजद के लोग, कांग्रेस के लोग इस बात की चिंता करें। एनडीए गठबंधन में कहीं कुछ नही है, सब कुछ ठीक है। राजद में टूट के सवाल पर कहा कि मैं यह नहीं कहता हूं, लेकिन कई लोग संपर्क में है। क्योंकि आरजेडी में बेचैनी है? प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इतना बड़ा गठबंधन बन गया। आम जनता का इतना ट्रस्ट है, इनके ऊपर की महागठबंधन के जो भी माननीय है उनके ऊपर परेशानी बढ़ गई है। राजद और कांग्रेस के कई लोग संपर्क में है।

Comments are closed.

Recent Post