AMIT LEKH

Post: लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को दी गई विदाई

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को दी गई विदाई

हमारे जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

गुरुवार को प्रखण्ड कार्यालय टीपीसी भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (जिला ब्यूरो)। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कृष्ण मुरारी के भागलपुर वरीय उप समाहर्ता पद पर हस्तांतरण हो जाने के कारण गुरुवार को प्रखण्ड कार्यालय टीपीसी भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया।

फोटो : संतोष कुमार

जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ ने की। समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार एवं अन्य अधिकारी ने ट्रॉली, चादर, गुलदस्ता व बुके देकर उन्हें विदाई दिया।

छाया : अमिट लेख

एवं अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, लोक शिकायत निवारण कार्यालय, के कर्मी ने फूल माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत कर विदाई दी गई। मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार भूमि उपसमाहर्ता संस्कार रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार छातापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह

छाया : अमिट लेख

त्रिवेणीगंज आपूर्ति पदाधिकारी शुभम झा छातापुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार पंचायत समिति सदस्य बोधि यादव सहित प्रखंड कर्मी अनुमंडल लोक शिकायत के कर्मी व अनुमंडल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

Recent Post