



हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :
वाल्मीकिनगर नारायणी तट पर माघ मौनी अमावस्या मेले के दिन भारी भीड़ में रास्ता भटकने से चार महिलाएं अपने परिजनों से बिछड़ गई वही एक किशोर भी अपने परिजनों से बिछड़ गया
न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला
नसीम खान क्या”
– अमिट लेख
बगहा, (जिला ब्यूरो)। वाल्मीकिनगर नारायणी तट पर माघ मौनी अमावस्या मेले के दिन भारी भीड़ में रास्ता भटकने से चार महिलाएं अपने परिजनों से बिछड़ गई वही एक किशोर भी अपने परिजनों से बिछड़ गया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों के द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकिनगर थाने को दी गई। गुमशुदा लोगों की पहचान कांति देवी पति राजेंद्र राजभर ग्राम सतबेरिया मधुअहवा थाना कप्तानगंज, वही झगड़ु प्रसाद की पत्नी ग्राम दुधई थाना हरसिद्धि पूर्वी चंपारण, इंदु देवी पति भिरगुन यादव ग्राम सरेया श्रीकांत थाना बसंतपुर जिला सिवान , कमलावती देवी कसया उत्तर प्रदेश और रामबरन कुमार पिता ललन निषाद चनपटिया पश्चिमी चंपारण के रूप में की गई है। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि भीड़ के कारण यह लोग परिजनों से बिछड़ गए हैं उनकी तलाश की जा रही है।