AMIT LEKH

Post: जदयू के बागियों का इलाज शुरू,विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल गिरफ्तार

जदयू के बागियों का इलाज शुरू,विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल गिरफ्तार

हमारे विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल गिरफ्तार हो गए है

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल गिरफ्तार हो गए है। विधायक के मुताबिक फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए जब वह अपने पति और बच्चों के साथ पटना आ रही थी, तभी पटना जिले के हाथीदह थाना क्षेत्र के राजेंद्र सेतु को पार करने के बाद पुलिस ने जबरन रोक लिया। पति अवधेश मंडल और बेटे राजकुमार को पुलिस ने अपनी गाड़ी में बिठा लिया। उनका मोबाइल भी छीन लिया।पूर्णिया के रुपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती ने अपने पति की गिरफ्तारी को दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट के कारण ये सरकार मुझ पर दबाव बना रही है। गाड़ी में कोई अवैध हथियार नहीं था। जो कार्रवाई की गई है। वह हमलोगों के साथ अन्याय है। बीमा भरती ने कहा कि हम आगे-आगे चल रहे थे। मेरे हसबैंड और बेटे पीछे-पीछे चल रहे थे। हमको जल्दी से मीटिंग में जाना था। हमलोग जाम में फंसे थे। जल्दी जाना था। उसमें क्या गुनाह कर दिए? क्या कोई अवैध हथियार लेकर गाड़ी में जा रहे थे क्या? क्यों पकड़ा, सरकार बताएगी ना दबाव बना रही है सरकार ये अन्याय है। हम पार्टी के साथ है। कहीं भी गए तो फोन से पार्टी को बता दिए थे। पुलिस मनमानी कर रही है।

Comments are closed.

Recent Post