AMIT LEKH

Post: जनसुराज अभियान में उत्कृष्ट कार्य को लेकर अभिनव पटना में हुए सम्मानित

जनसुराज अभियान में उत्कृष्ट कार्य को लेकर अभिनव पटना में हुए सम्मानित

हमारे विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट : 

बिहार के टॉप टेन में चंपारण के कोटवा प्रखंड से एक मात्र अभिनव शामिल 

न्यूज डेस्क, राजधानी

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष ब्यूरो)। कोटवा में जनसूराज अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड संयोजकों के सम्मान में पटना कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पूरे बिहार से 10 लोगो को अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चिन्हित किया गया। उस 10 नामो में पूर्वी चंपारण से एक नाम कोटवा प्रखंड अंतर्गत जसौली पट्टी पंचायत निवासी जनसूराज अभियान के प्रखंड संयोजक अभिनव सिंह का नाम शामिल है। सम्मान समारोह में सिंह को अंगवस्त्र एवं प्रशंसा पत्र से सीईओ जनसूराज फोंडेशन रोनल्ड अब्राहिम द्वारा सम्मानित किया गया।इस संबंध में अभिनव सिंह ने बताया कि यह प्रशंसा पत्र जनसूराज अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड संयोजकों को प्रदान किया गया। जिसमे पूरे बिहार से 10 लोगो का नाम शामिल है। पूर्वी चंपारण से एक मात्र मेरा नाम चयनित होना मेरे लिए गर्व की बात है।आगे कहा कि बड़ी संख्या में लोग प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनसूराज अभियान से जुड़ रहे हैं।सिंह को प्रशंसा पत्र मिलने पर लोगो ने बधाई दी है जिसमे अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी नवनीत कुमार,प्रखंड अध्यक्ष कोटवा डॉक्टर बी.के.सिंह,डॉक्टर मंतोष साहनी,पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह,विनय कुमार,संजीवनी शिक्षण संस्थान के निर्देशक सोनी सिंह,सह संयोजक शैलेन्द्र कुमार मिश्र,निखिल कुमार,बृजेश कुमार आदि का नाम शामिल है।

Recent Post