AMIT LEKH

Post: चार दिनों से चल रहे पर्व चैत्र छठ उगते भास्कर को अर्ध्य देते ही संपन्न हो गया

चार दिनों से चल रहे पर्व चैत्र छठ उगते भास्कर को अर्ध्य देते ही संपन्न हो गया

जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

 

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (ब्यूरो डेस्क)। नेपाल औऱ यूपी सीमा पर स्थित बगहा समेत वाल्मीकिनगर औऱ रामनगर में नारायणी नदी व रामरेखा नदी तट पर आज उदयिमान सूर्य को अर्घ्य देकर लोक आस्था औऱ उपासना के महापर्व का समापन किया गया। दरअसल वाल्मीकिनगर औऱ बगहा होते गुजरने वाली नारायणी नदी समेत रामनगर शहर के बीचोंबीच गुजरने वाली रामरेखा नदी छठघाट पर हजारों छठवर्ती श्रद्धालुओं ने चैती छठ में उगते सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना सम्पन्न किया। छठवर्तियों ने भगवान भास्कर की आराधना की है। इस पर्व को लेकर कांच ही बांस की बंहगिया, बंहगी लचकत जाए, केरवा जा फरेला घवद से, ओह पर सुग्गा मेड़राए जैसे छठ गीतों से नगर से लेकर गाँव तक भक्तिमय हो चला। रामनगर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद औऱ समाजसेवी अमित सिंह ने बताया कि छठघाट पूजा समिति के सदस्य बीते कई वर्षो से सच्चे श्रद्धालु की तरह छठपर्व में वर्तियों के सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। छठ महापर्व के बाद ठेकुआ को प्रसाद रूपी वितरण किया गया।

Recent Post