![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
अनुमंडल पदाधिकारी बगहा के निर्देशन में लिया जायजा
बगहा-2 के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयराम चौरसिया ने पंचायत की मुखिया और ग्रामीणों से किया विचार-विमर्श
आवेदन में उल्लेखित पईन का अभिलेखों में उल्लेख नहीं परन्तु आसपास के जमीन निबंधन की चौहद्दी में उल्लेखित होती रही है पईन
मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने निकाला समाधान आबादी क्षेत्र के बाहर से जोड़कर बंद हुई पईन को चालू किया जायेगा
कमलेश यादव
– अमिट लेख
सेमरा बाजार, (बगहा-2)। आज रविवार के सुबह लगभग 9 बजे बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह के निर्देशन में। प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा-2 जयराम चौरसिया, सीओ बगहा 2 दीपक कुमार एवं उप निरीक्षक शैलेन्द्र मिश्रा सेमरा थाना पुलिस बल के साथ।
सेमरा कटकुइयाँ के महुअर गांव में विवादित पईन, जिसपर आरोप है की मुखिया द्वारा पीसीसी का निर्माण कराया जा रहा है का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। हास्यास्पद यह रहा की आजादी के पूर्व से तत्कालीन प्रशासनिक व्यवस्था के तहत महुअर गांव होकर खेसरा 387 मौजा महुअर से आसपास के किसानों को सिंचाई व्यवस्था सुलभ कराने हेतु एक पईन चालू किया गया था।
जिससे लगभग ढाई सौ एकड़ खेतिहर जमीनों की सिंचाई होती थी। परन्तु लगभग दस वर्ष पूर्व उक्त पईन के दोनों किनारे बसे लोगों ने आपसी एकजुटता के बल प्रति सीजन हरकत में रहनेवाले उक्त पईन को अवैध तरीके से अपने-अपने घर के सामने से पाट कर भर लिया गया। तब भीं लोगों ने आपत्ति जताई थी। परन्तु पदाधिकारियों ने सर्वे में पईन उल्लेखित नहीं होने मात्र को आधार मन इस ओर से अपना पल्ला झाड लिया था। जिसके परिणामस्वरुप तब से लेकर आज तक सैकड़ो खेतिहर किसानों को सिंचाई के आभाव में खाने के लाले पड़ गये हैं। जिससे उबरने के नियति से ओझवलिया निवासी उमेश पाण्डेय, सौरभ तिवारी सहित लगभग 51 लोगों ने एक आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी बगहा को तब दिया, जब स्थानीय मुखिया द्वारा उक्त विवादित पईन की जमीन पर आसन्न योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण का काम कराया जाने लगा। फलतः उमेश पाण्डेय के आवेदन के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी बगहा द्वारा आज जाँच कराया गया। लेकिन आज भीं सिंचाई व्यवस्था से आहत किसानों को न्याय दे पाने में अनुमंडल प्रशासन सिर्फ कागजी सुबूतों के आभाव में विफल होता दिखा। अमिट लेख को जताते हुये बगहा-दो के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयराम ने बताया की चुकी वर्तमान जाँच में पईन का नामों निशान नहीं है। और जनहित से हीं जुडा सड़क निर्माण हो रहा है। अतः प्रशासनिक पहल कर सिंचाई से वंचित किसानों की समस्या सदैव के लिए सुलझाने हेतु डीह की ओर जानेवाली मुख्य पईन से एक शाखा निर्माण कराते हुये वर्षों से बाधित सिंचाई व्यवस्था को सुचारु कर दिया जायेगा। बताते चले की ग्रामीणों के अनुरोध पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हो रहे पीसीसी निर्माण को आगामी तीन दिनों तक स्थगित रखने का मौखिक सहमति दिया। जिसे ग्रामीणों ने उपस्थित मुखिया हेमवंती पासवान को जानकारी दी। मुखिया ने इन तीन दिवस के भीतर इस मामले को ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर सुलझा लिए जाने की बात कही। इस अवसर पर ग्रामीणों में क्रमशः सौरभ तिवारी, उमेश पाण्डेय, रजनीकांत प्रजापति, सुकट राम, भोला यादव, प्रदीप मिश्रा, वेदप्रकाश तिवारी, पिंटू तिवारी, छोटेलाल राम, भागी पंडित, डरा बैठा, गाम्हा चौधरी आदि दर्ज़नन ग्रामीण उपस्थित थे।