AMIT LEKH

Post: पच्चीसवें वर्षगांठ दिवस पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मसाल जुलूस निकाला गया

पच्चीसवें वर्षगांठ दिवस पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मसाल जुलूस निकाला गया

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव ने कहा कि छब्बीस जुलाई 1999 को लद्दाख के कारगिल द्रास और बटालिक सेक्टर में यह युद्ध प्रारंभ हुआ था इस युद्ध में भारतीय सैनिकों की वीरता साहस को याद कर प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। कारगिल विजय दिवस के पच्चीसवें वर्षगांठ पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के प्रतिमा स्थल पटेल चौक से भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा जी के नेतृत्व में मशाल जूलूस निकाला गया।

कारगिल दिवस के अवसर पर भाजयुमो का विजय जुलुस

कार्यक्रम में प्रदेश द्वारा मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती झा जी भी शिरकत की।सबसे पहले सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर सबों ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। उसके उपरांत शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस पटेल जी के प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ।मशाल जूलूस में भारत माता की जय एवं वन्देमातरम् के गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। तिरंगा झंडा, मसाल और भाजपा के झंडे के साथ कार्यकर्ता साथ-साथ चल रहे थे।मुख्य अतिथि लाजवंती झा जी ने कहा कि भारत में हर वर्ष छब्बीस जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। हर भारतीय गर्व से कारगिल विजय को याद करता है। यह वे दिवस था जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान की घुसपैठ को अपने शौर्य और पराक्रम से हरा दिया था भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव ने कहा कि छब्बीस जुलाई 1999 को लद्दाख के कारगिल द्रास और बटालिक सेक्टर में यह युद्ध प्रारंभ हुआ था इस युद्ध में भारतीय सैनिकों की वीरता साहस को याद कर प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर जी ने कहा कि इस युद्ध में हजारों की संख्या में पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। आज के दिन ही हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानियों को पस्त कर दुनिया भर में फिर देश की वीरता का झंडा बुलंद किया था। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी ने कहा की भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कारगिल चोटियों पर तिरंगा लहराया था जिसके लिए हर नागरिक को अपने वीर जवानों पर गर्व है। नगर परिषद के मुख्य पार्षद सह भाजपा नेता राघवेंद्र झा जी ने कहा कि कारगिल युद्ध को सेना ने अपनी शहादत देकर विजय दिलाए थे। उनके शौर्य की जानकारी आज के युवाओं को दिया जाए।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रदीप सिंह मुन्ना कुणाल कुमार, दिलीप सिंह पिंटू मंडल रणधीर ठाकुर सुरेंद्र नारायण पाठक विनय भूषण सिंह रंजू झा महेश देव नलिन जायसवाल मनीष कुमार सिंह बिमलेदू ठाकुर अशोक सम्राट राहुल झा अरुण जायसवाल जयवीर यादव राजभर यादव डॉ विमल दीपक दुबे विश्वजीत भगत आलोक कुमार विशाल मिश्रा विकास सिंह मनीष कुशवाहा सत्यम मिश्रा संजीत सिन्हा कृष्ण देव साह मनोज चौधरी शंकर साह संजय चौधरी राजेश कुमारओमप्रकाश गुप्ता लक्ष्मण जी सौरभ जी सुमित कुमार गोपाल मिश्रा रामचंद्र शाह गणेश प्रसाद सिंह राम बहादुर यादव मुकेश झा गौतम कुमार सिंह वीरेंद्र यादव इंद्र मोहन ठाकुर दीपक कुमार यादव आदि

Recent Post