



जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :
घायल व्यक्ति का अस्पताल में चल रहा है इलाज
न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला
नसीम खान “क्या”
– अमिट लेख
बगहा, (ए.एल.न्यूज़)। के वाल्मीकिनगर में अलग-अलग चार व्यक्तियों पर तेंदुए ने हमला किया है। जिसमे एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसका सीएससी में इलाज चल रहा है।

बतादें की छाताचौक से हॉस्पिटल जाने वाले मेन रोड स्थित मनोविनोद स्थल के ठीक सामने तेंदुए ने शाम 7 बजे के आसपास चार लोगों पर हमला किया। बतादें की जलसंसाधन विभाग के जी. टाइप कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विश्वनाथ प्रसाद उर्फ बिशु मास्टर का पुत्र शान कुमार अपने दो दोस्तों के साथ शाम 7 बजे इसी सड़क मार्ग से बुलेट बाइक से हॉस्पिटल की तरफ जा रहे थे तभी मनोविनोद स्थल के सामने झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने हमला कर दिया। शान ने बताया कि जैसे ही हमला किया हमलोग अपने पैर ऊपर कर बुलेट को तेज गति से भाग लिए। बुलेट की आवाज़ सुनकर तेंदुआ जंगलों में भाग लिया। इस घटना के तुरंत बाद सीएससी सफाई कर्मी हॉस्पिटल से अपने घर साइकिल से जा रहा था। तभी उक्त स्थान पर तेंदुए ने सफाईकर्मी दारा राम पर हमलाकर घायल कर दिया। मेन रोड होने की वजह से सड़क पर आवाजाही रहती है। घटना के बारे में दारा ने बताया कि एक बार हमला करने के बाद मेरे चील्लाने से तेंदुआ जंगल मे भाग गया लेकिन दुबारा फिर से हमला कर दिया। बकौल दारा उसने अपनी साइकिल को उसके ऊपर दे मारा जिससे तेंदुआ जंगल मे भाग गया। घायल सफाईकर्मी दारा को उठाकर आसपास के लोग अस्पताल लेकर गए जहां घायल दारा का इलाज चल रहा है। दारा इसी इसी अस्पताल में सफाई का कार्य करता है। रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि तेंदुआ सावक के साथ घुम् रहा है इसलिए अपने बच्चे के हिफाजत को लेकर हमला किया है। उस तेंदुए को वनकर्मियों की टीम ने वीटीआर के घने जंगल मे पहुंचा दिया है। फिर भी शाम और रात के पहर में सतर्क रहने की जरूरत है।