



जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
जख्मी की स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है
जांच में जुटी पुलिस
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर गुरुवार को बाईक पर सवार तीन लोगों को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधी ने गोली मार कर जख़्मी कर दिया।

तीनो जख़्मी में दो बुजुर्ग शामिल है। सभी जख़्मी का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिपरा पुलिस ने बताया कि दो पक्षो के बीच भूमि विवाद में गोली मारी गयी है। हाँलाकि पुलिस छानबीन में जुटी गई है। जख़्मी की पहचान त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के जदिया थाना अंतर्गत खुट गांव वार्ड नंबर नौ निवासी अस्सी वर्षीय महेन्द्र साह उनका छोटा भाई पैंसठ वर्षीय जोगेंद्र साह और उनका पुत्र पैंतीस वर्षीय ललन साह के रूप में हुई है। जख़्मी महेंद्र साह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही नारायण साह से कई वर्षो से भूमि विवाद चले आ रहा है। जिसका केस सुपौल कोर्ट में लंबित है। गुरुवार को इस केस की तारीख करने के लिए मैं और मेरा छोटा भाई और पुत्र तीनो घर से बाईक पर सवार होकर पहुंचे सुपौल कोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद कोर्ट में हम लोग हाजरी देकर कर वापस तीनो सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया थुमहा के बीच में नारायण साह के दस अज्ञात लोगों के साथ बाईक पर आ धमके और गोलीबारी शुरु कर दिया।

गोलीबारी के दौरान गोली से हम तीनो गंभीर रूप से जख़्मी हो गये और वो लोग घटना स्थल से फरार हो गए।सभी जख़्मी को पिपरा पुलिस ने शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जंहा उनका इलाज चल रहा है। इधर पिपरा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दो पक्षों में भूमि विवाद का मामला है। तीनों जख्मी सुपौल कोर्ट में भूमि विवाद के लंबित मामले की हाजरी देकर कर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान उन पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।