AMIT LEKH

Post: पटना में घुम रहा तेंदुआ, केंद्रीय विद्यालय के परिसर में लगे सीसीटीवी में आया नजर

पटना में घुम रहा तेंदुआ, केंद्रीय विद्यालय के परिसर में लगे सीसीटीवी में आया नजर

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

अगले आदेश तक स्कूल बंद,खोजने में जुटी वन विभाग की टीम

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। राजधानी के बिहटा स्थित वायु सेवा केंद्र में एक बार फिर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं वायुसेना केंद्र स्थित केंद्रीय विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ के चहल कदमी करने की पूरी घटना कैद हो गई है। जिसके बाद तत्काल इसकी जानकारी वायुसेना केंद्र के अधिकारियों को दिया गया। वहीं,  अधिकारियों ने केंद्रीय विद्यालय प्रशासन को तुरंत स्कूल बंद करने का आदेश भी दिया है। इसके साथ ही परिसर में चल रहे एयरपोर्ट निर्माण कार्य को भी अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात तेंदुआ घूमता दिखा था। शुक्रवार को जब स्कूल खुला और स्कूल प्रशासन के द्वारा स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक तेंदुआ जैसा जानवर परिसर में घूमता दिख रहा है। हालांकि, इसकी जानकारी एयरफोर्स ने पटना वन विभाग की टीम को दिया है। वन विभाग की टीम के अधिकारी मौके पहुंचे और काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय चारदीवारी के आसपास तमाम गांव को भी एयरफोर्स के अधिकारियों ने सूचना दी है कि वह रात में या शाम में घर से बाहर न निकले।

Comments are closed.

Recent Post