



विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय कि रिपोर्ट :
बिहार की गौरव, सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पूर्वांचल कोकिला पद्मश्री, पद्मविभूषण भारत की महान् भोजपुरी, मैथिली और हिंदी भाषाओं की गायिका, कोकिल कंठा शारदा सिन्हा जी का निधन आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली में हो गया
न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। बिहार की गौरव, सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पूर्वांचल कोकिला पद्मश्री, पद्मविभूषण भारत की महान् भोजपुरी, मैथिली और हिंदी भाषाओं की गायिका, कोकिल कंठा शारदा सिन्हा जी का निधन आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली में हो गया। निकट भविष्य में इनकी भरपाई संभव नही। बिहार के लिए शोक का विषय है। जन सुराज परिवार के संस्थापक प्रशांत किशोर ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए कहा है कि उनकी सुरीली आवाज अनेक कालखंड तक उनकी याद दिलाती रहेगी। वे बिहारियों के सम्मान का प्रतीक सदैव बनी रहेंगी। ईश्वर उनकी आत्मा को चीर शांति प्रदान करें और स्वर्ग में उचित स्थान दें। जन सुराज के संस्थापक आदरणीय प्रशांत किशोर जी तथा समस्त जन सुराज परिवार की ओर से उन्हें विनम्र व भावभीनी श्रद्धांजलि। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना जतायी है और बिहार की बड़ी क्षति बताया है। उक्त जानकारी आज़ यहां जारी एक बयान में जन सुराजी सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने दी है। श्री ठाकुर ने शारदा सिन्हा जी के निधन को देश और बिहार की कला और संस्कृति के क्षेत्र की एक अपूरणीय क्षति बताया है।