



अरेराज से ऋषभ मिश्रा की रिपोर्ट :
इस दौरान बच्चों को बिरसा मुंडा तथा अन्य जनजातियों का स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी को प्रधान शिक्षक संजय प्रसाद के द्वारा बताया गया
न्यूज़ डेस्क, जिला पूर्वी चम्पारण
ऋषभ मिश्रा
– अमिट लेख
अरेराज, (ए.एल.न्यूज़)। जनजातीय गौरव पखवाडा कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीo एमo सीo उर्दू रढ़िया में जनजातीय गौरव पखवारा मनाया गया। इस दौरान बच्चों को बिरसा मुंडा तथा अन्य जनजातियों का स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी को प्रधान शिक्षक संजय प्रसाद के द्वारा बताया गया। इस दौरान बच्चों ने जनजातीय आधारित चित्रकला एवं लेखन कला का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के जनजातीय रूपों को धारण कर सभी का ध्यान अपने ओर आकर्षित किया। इस गतिविधि के दौरान शिक्षक संजय प्रसाद, रइसुर रहमान, संयोग कुमार, यास्मीन सुल्ताना तथा शिक्षा सेवक अरशद अली, ताहिरा तबस्सुम मौजूद थे। जनजातीय भेष धारण करने वाले छात्र दुर्गेश कुमार, रोज मोहम्मद, आजाद, सैनुल्लाह, रानी खातून, शबाना, नास्तईमा, अफ़रीना, गुलाबसा, फिजा प्रवीण आदि बच्चे सम्मिलित हुए।