



विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :
बिहार के बाहर सीएम नीतीश करेंगे बड़ा खेला
न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। जदयू का विस्तार बिहार के बाहर करने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लक्ष्य में दिल्ली विधानसभा चुनाव बेहद अहम होने जा रहा है। दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा में जदयू छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। इसे लेकर भाजपा के साथ जदयू की बातचीत भी हो रही है।दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिहार और पूर्वांचल के मतदाताओं की बड़ी संख्या है। दिल्ली चुनाव पर इन मतदाताओं का बड़ा असर पड़ता है। सभी राजनीतिक दल बिहार और पूर्वांचल के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कई दांव चलते रहते है। दिल्ली चुनाव के लिए जदयू की कमान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा के हाथों में है। ऐसी संभावना है कि जदयू दिल्ली चुनाव में बिहार के ही लोगों को अपना उम्मीदवार बनाएगी। दिल्ली चुनाव 2025 में जदयू की नजर जिन 6 सीटों पर है उनमें बुराड़ी, किराड़ी, संगम विहार, बदरपुर, ओखला, द्वारका और पालम सीट भी है। इसके अलावे पूर्वी दिल्ली की कुछ सीटों पर भी पार्टी की नजर है। इस पर भाजपा के साथ नाम फाइनल करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जायेगा। 2020 चुनाव में बीजेपी ने जदयू को दो सीट दिया था। जेडीयू दोनों सीट हार गई। उसके पहले जदयू 2010 में चार सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से तीन सीट जीती थी। 2015 में भी जदयू दिल्ली में चुनाव लड़ी लेकिन एक भी उम्मीदवार जीत नहीं पाया।