



बेतिया से उप संपादक मोहन सिंह का चश्मा :
14.29 लाख की लागत की योजना को नगर निगम बोर्ड ने दी है स्वीकृति
निरीक्षण के बाद बोलीं महापौर नगर निगम क्षेत्र के सभी ऐतिहासिक और यादगार स्मारकों को नगर निगम करेगा विकसित
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि पिंजरापोल गौशाला के सामने स्थापित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को आकर्षक स्मारक के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू हो गया है।

महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह से जुड़े इस यादगार धरोहर को स्मारक का स्वरूप पूर्व के विकसित करने की उनकी महत्वाकांक्षी योजना को नगर निगम बोर्ड ने 14.29 लाख से अधिक की लागत वाली योजना को स्वीकृति के आधार पर कार्यादेश जारी करने के बाद काम की शुरुवात भी कर दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया निरीक्षण के बाद बोलीं कि महापौर के निरिक्षण मे नगर निगम क्षेत्र के सभी ऐतिहासिक और यादगार स्मारकों को नगर निगम प्रशासन विकसित करेगा।महापौर ने बताया कि पिंजरापोल गौशाला स्थित इस जीर्णशीर्ण स्ट्रक्चर को आकर्षक स्वरूप देने के बाद बाद की पीढ़ी के लिए महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह की यह स्मारक दर्शनीय और यादगार बन जाएगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया इसके लिए स्वीकृत योजना के तहत फैंसी स्वरूप के 10 पिलर के साथ चहारदीवारी कराई जाएगी। इसके साथ ही महात्मा गांधी जी की मूर्ति की रिपेयरिंग एंड गोल्डन रंग से कलर के साथ फर्श, वॉल और चबूतरा पर ग्रेनाइट, कैंपस के ऊपर छत एवं फाल्स सीलिंग और नीचे की तरफ लाइट, फाल्स सीलिंग लाइट, मूर्ति के पीछे गौशाला की बिल्डिंग पर वॉल पुट्टी, पेंटिंग के साथ गाय के बछड़ा के फोटो पर फोकस, संपूर्ण लाइटिंग, ग्लास के अंदर दो अलग-अलग चरखा, एंट्रेंस को ऊंचा करते हुए दोनों तरफ दो ग्लोब लाइट, ग्लास फ्रेमिंग के अंदर युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट के रूप में ‘आई लव बेतिया’ का बोर्ड भी लगाया जा रहा है।