AMIT LEKH

Post: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गयी

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गयी

अरेराज से अनुमंडल संवाददाता की रिपोर्ट :

प्रखंड अध्यक्ष बजेंद्र तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक न्याय, समता और शिक्षा के अधिकार के लिए सतत संघर्ष की मिसाल है

न्यूज़ डेस्क, जिला पूर्वी चम्पारण 

रिषभ मिश्रा

– अमिट लेख
अरेराज, (ए.एल.न्यूज़)। अनुमंडल के अरेराज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 में प्रखंड कांग्रेस कमिटी अरेराज द्वारा “भीम शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनके तैल्य चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। प्रखंड अध्यक्ष बजेंद्र तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक न्याय, समता और शिक्षा के अधिकार के लिए सतत संघर्ष की मिसाल है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय, शिक्षा और सम्मान नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। मौक़े पर जिला परिषद सदस्य पपूरंजन मिश्रा, पूर्ब नगर अध्यक्ष मंटू दूबे बंगाली राम, सुरेन्दर राम,बच्चा शर्मा, बबुनंद यादव, रबिन्दर नाथ तिवारी,प्रभु राम, उपेन्दर राम, जयगोबिंन्द यादव, संजय राम, मुस्तकीम मियां, हामिद अंसारी, संजय गिरी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post