



अरेराज अनुमंडल ब्यूरो की रिपोर्ट :
उक्त जानकारी गोविन्दगंज के अपर थानाध्यक्ष बीरेंद्र पासवान ने दिया है
न्यूज डेस्क, पूर्वी चंपारण
ऋषभ मिश्रा
– अमिट लेख
अरेराज (ए.एल.न्यूज)। गोविन्दगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के भेलानारी गांव के पास सड़क पर भटक रही एक गूंगी लड़की को पुलिस ने रविवार की रात अपनी अभिरक्षा में लिया है। लड़की गूंगी होने के चलते अपना पहचान बताने में असमर्थ है। लड़की की शिनाख्त में गोविंदगंज पुलिस जुट गई है। उक्त जानकारी गोविन्दगंज के अपर थानाध्यक्ष बीरेंद्र पासवान ने दिया है। उन्होने जिला वासियो से अपील किया है कि अगर लड़की की पहचान हो सके तो गोविन्दगंज पुलिस को सूचित करें।