



विशेष ब्यूरो बिहार की जिलावार रिपोर्ट :
मोतिहारी योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को दो लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है
न्यूज डेस्क, पूर्वी चम्पारण
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (ए.एल.न्यूज)। निगरानी विभाग ने आज सुबह एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।मोतिहारी योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को दो लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सुबह-सुबह हुई कार्रवाई से पूरे विभाग सहित जिला में हड़कम्प मच गया है। सूत्रो के अनुसार अजय कुमार एक कार्य के भुगतान को जारी करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहे थे। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने एक सुनियोजित जाल बिछाया और उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। निगरानी विभाग की टीम ने मौके से दो लाख की नगद राशि बरामद की है। गिरफ्तारी के पश्चात अजय कुमार से गहन पूछताछ जारी है और निगरानी विभाग उनकी संपत्ति तथा अन्य वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल कर रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त संदेश। निगरानी विभाग की इस ताजा कार्रवाई से सरकारी गलियारों में हड़कंप मच गया है। आम जनता के बीच भी इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा हो रही है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।