



विशेष ब्यूरो बिहार की जिलावार खबर :
मृतक की पहचान विनोद पासवान के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है
न्यूज डेस्क, पूर्वी चम्पारण
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (ए.एल.न्यूज)। पूर्वी चम्पारण जिला के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में फंदे से लटके एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान विनोद पासवान के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौप दिया है। घटना गुरुवार शाम की है। वही परिजनों का आरोप है कि बाहर में कहीं दुसरे जगह हत्या करके विकास के शव को लाकर उसके घर में फंदे से लटका दिया गया है। ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद या पुलिसिया तहकीकात में ही पता चलेगा। परिजनों का यह भी आरोप है कि शव के उपर चोट का निशान है। इसलिए यह घटना शक के दायरे में है।