



बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
रोजगार मिलने से मजदूर दे रहे जिला प्रशासन को साधुवाद
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया में पदस्थापित और चनपटिया प्रखंड के प्रभारी मनरेगा पीओ देवकांत कुमार की सराहनीय पहल से दोनो प्रखंड में हजारों जॉबकार्ड धारी मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिल रहा है।

दोनो प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में नहर सफाई, पईन सफाई, बांध जीर्णोद्वार योजना जैसी योजनाओं में इन मजदूरों को लगाया गया है। बैरिया प्रखंड के तुमकड़िया पंचायत में पईन सफाई में लगे मनरेगा मजदूर मंसूर गद्दी, इदरीश मियां, बेदमिया देवी, लालमती देवी आदि मजदूरों ने और चनपटिया प्रखंड के भैसही पोखरिया पंचायत में पईन सफाई में लगे मनरेगा मजदूर उषा देवी, इंदु देवी, किशुन राम आदि ने बताया की स्थानीय जनप्रतिनिधि और मनरेगा पीओ की पहल से गांव में ही रोजगार मिल जा रहा है। इसके लिए दोनो पंचायत के मजदूरों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और मनरेगा पीओ सहित जिला प्रशासन को साधुवाद दिया। वही दोनो प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने भी मनरेगा पीओ की जमकर सराहना करते हुए बताया कि पीओ देवकांत कुमार सरल स्वभाव और मृदुभाषी अधिकारी है। वे हमेशा काम, मनरेगा मजदूरों और अपने अधीनस्थ कर्मियों के प्रति समर्पित रहते है।वही मनरेगा पीओ देवकांत कुमार ने कहा कि एक पदाधिकारी का जो कर्तव्य है मैं उसका निर्वाहन करने का कार्य करता हूं। उन्होंने कहा की आज सभी मनरेगाकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के सहयोग और समर्थन से ही मनरेगा से दोनो प्रखंड में हजारों मनरेगा मजदूरों को रोजगार दिया जा रहा है।