



छपरा से प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं व आम जनता की भीड़ जुटाने संबंधी कई अहम रणनीतियों पर चर्चा की गई
न्यूज़ डेस्क, छपरा/सारण
संवाददाता
– अमिट लेख
एकमा/सारण (ए.एल.न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में आगामी 20 जून को आयोजित होने वाले जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल अपने एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान बुधवार को एकमा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे।

दोपहर बाद एकमा पेट्रोल पंप के सामने स्थित बंधन वाटिका विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया विधायक जनक सिंह, पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह धूमल, ब्रजेश सिंह रमण, भाजपा नेता अनूप लाल श्रीवास्तव, भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष वृजमोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्रनाथ सिंह, पंडित रमाशंकर मिश्रा शांडिल्य, प्रियंका सिंह, आदि का पूर्व जिला पार्षद रुपेश कुमार सिंह छोटू, चंद्रशेखर सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद भोला, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष श्रीप्रकाश, मुकेश कुमार सिंह, रोशन सिंह भवानी, गौरव सिंह किशन, वीरेश सिंह आदि एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल व सांसद श्री सिग्रीवाल के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के पहले सत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल व सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आगामी 20 जून को सिवान जिले के जसौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं व आम जनता की भीड़ जुटाने संबंधी कई अहम रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यसमिति सदस्य, जदयू व लोजपा (रा) नेता, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।