AMIT LEKH

Post: अगर तेजस्वी को खतरा है तो बताएं, सरकार सुरक्षा बढ़ाने को तैयार’ : विजय सिन्हा

अगर तेजस्वी को खतरा है तो बताएं, सरकार सुरक्षा बढ़ाने को तैयार’ : विजय सिन्हा

पटना से ब्यूरो रिपोर्ट :

उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है

न्यूज़ डेस्क, राजधानी खबर 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख

पटना, (ए.एल.न्यूज)। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव की हत्या की साजिश रची जा रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को सचमुच सुरक्षा की जरूरत है, तो सरकार उन्हें और अधिक सुरक्षा देने को तैयार है लेकिन उन्हें खुद आकर बताना चाहिए कि उन्हें किस स्तर की सुरक्षा की जरूरत है।
वहीं राबड़ी देवी द्वारा सत्ताधारी दल के विधायकों को नाली का कीड़ा कहने पर सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी से इससे अधिक शालीन भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। राबड़ी देवी द्वारा जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को गुंडा कहने पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह बयान उनके खुद के शासनकाल के गुंडाराज और जंगलराज की परिभाषा को ही दर्शाता है। इसलिए वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके अलावा, जब जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सवाल खड़े किए, तो इस पर भी विजय सिन्हा ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनसे जवाब मांगा है, और वह जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कि किसी भी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने से पहले यह देखना जरूरी है कि व्यक्ति किस जिम्मेदार पद पर है।

Comments are closed.

Recent Post