AMIT LEKH

Post: सुगौली में धुम धाम मनाया गया नाग पंचमी, निकला भव्य जुलुस 

सुगौली में धुम धाम मनाया गया नाग पंचमी, निकला भव्य जुलुस 

पटना ब्यूरो की रिपोर्ट :

सुगौली में धुम धाम मनाया गया नाग पंचमी, निकला भव्य जुलुस

न्यूज़ डेस्क, राजधानी खबर

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख

मोतिहारी(ए.एल. न्यूज)। पूर्वी चम्पारण जिला के सुगौली प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में नाग पंचमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर फुलवरिया,छपवा चौक,गोडिगावा,बगही,छपरा बहास,चिन्तामनपुर,श्रीपुर,करमवा,पँजिआरवा,चैनपुर सहित कई जगहों पर महाबीरी झंडा मेला का आयोजन किया गया। कई जगहों पर भव्य जुलुश निकाली गई।जुलुश में जय शिव,जय बजरंग बली का नारा चारो तरफ गूंज रहा था। जुलुश में तरह तरह की झांकिया निकाली गई।छपवा चौक पर नयका टोला से निकली झांकी आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहा है। भव्य मेला कई जगह लगा हुआ था। शिवजी साह, पंकज जयसवाल,चंचल गुप्ता,रामबालक महतो,बिंदेश्वरी महतो,राजेन्द्र महतो,चंद्रदेव महतो,बनारसी महतो सहित कई खिलाड़ियों ने अपना अपना करतुत खूब दिखाया। खिलाड़ीयो के खेल का आनंद लोगो ने खूब लिया।

सुगौली में धुम धाम मनाया गया नाग पंचमी, निकला भव्य जुलुस

कई जनप्रतिनिधियों ने भी खूब लाठी भांजी और अपना करतब दिखाए। सभी जगहों पर पुलिस की चाक चौकस व्यवस्था थी।लेकिन पुलिस कप्तान के आदेश का खुब धजिया उड़ाया गया। डीजे साउन्ड पर प्रतिबंध के बावजुद भी डीजे साउन्ड से दलका छपवा चौक। थानाध्यक्ष अवनीश सिंह पुलिस बल के जवान के साथ सजग दिखे।सीओ कुंदन कुमार,पुलिस निरीक्षक अशोक पाण्डेय,बीडीओ नूतन किरण,अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज,एसआई अनुराग राज,शंभु साह सहित कई नीरीक्षण करते दिखे।

Leave a Reply

Recent Post