AMIT LEKH

Post: एसएसबी राहत बचाव दल ने गण्डक नदी में बचाव नौका रेस्क्यू बोट से निकाली तिरंगा यात्रा

एसएसबी राहत बचाव दल ने गण्डक नदी में बचाव नौका रेस्क्यू बोट से निकाली तिरंगा यात्रा

महराजगंज जनपद से ब्यूरो रिपोर्ट :

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारत नेपाल सीमा पर गंडक नदी में बचाव नौका रेस्क्यू बोट पर सवार हो कर राहत बचाव दल के कर्मी के द्वारा भारतीय तिरंगा को लेकर रैली निकाली गई

न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज 

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख

महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़)। जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत भारत नेपाल बॉडर से सटे एसएसबी 22वीं वाहिनी पथलहवा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिन बृहस्पतिवार को राहत बचाव दल एसएसबी पथलहवा 22वीं वाहिनी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

फोटो : चिश्ती

आपको बता दें कि राहत बचाव दल 22वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के द्वारा बड़ी संख्या में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारत नेपाल सीमा पर गंडक नदी में बचाव नौका रेस्क्यू बोट पर सवार हो कर राहत बचाव दल के कर्मी के द्वारा भारतीय तिरंगा को लेकर रैली निकाली गई जो सीमा स्तंभ संख्या 497 से लेकर 497/1 तक पूर्ण किया गया।

छाया : अमिट लेख

इस अवसर पर राहत बचाव दल के टीम कमाण्डर अखिलेश कुमार एवं इंस्पेक्टर राकेश मणिपाल ने बताया कि हर घर तिरंगा हमारे राष्ट्र गौरव का प्रतीक है और हर घर स्वच्छता हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है देशभक्ति और स्वच्छता दोनों को जीवन का हिस्सा बनाना ही सच्ची सेवा है उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्य क्रम का उद्देश्य हर नागरिक को देशभक्ति से जोड़ना है। एसएसबी पथलहवा 22वीं वाहिनी राहत बचाव दल के कमाण्डर ने कहा कि बॉर्डर पर सीमा की रक्षा के साथ साथ आपदा में राहत बचाव का भी काम करती है। इस अवसर पर एसएसबी के सहायक कमांडेंट अखिलेश कुमार, इंस्पेक्टर राकेश मणिपाल, सहायक सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह,एन लोकेश्वर सिंह, मुख्य आरक्षी रविंद्र मिश्रा, प्रशांत दास, संतोष सिंह, प्रदीप बरुआ, राहुल कुमार, तथा प्रवीण कुमार सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post