बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
रेणु देवी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सभी देशवासी हर घर तिरंगा फहराकर आजादी का उत्सव मना रहे है
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश की पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने सभी देशवासियों, बिहार वासियों और बेतिया -मझौलिया विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही सभी देशवासियों से इसे उत्साह और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर मनाने की अपील की है। रेणु देवी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सभी देशवासी हर घर तिरंगा फहराकर आजादी का उत्सव मना रहे है और हर घर तिरंगा अभियान विश्व पटल पर एक रिकॉर्ड कायम करेगा।








