



जनपद महराजगंज से ब्यूरो रिपोर्ट :
न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़)। जनपद के ब्लॉक निचलौल क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर से सटे ग्राम बहुआर कला निवासी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीष कनौजिया द्वारा विशेष तिरंगा यात्रा निकाला गया। ग्राम सभा के गली-गली तक पैदल प्रभात फेरी निकालते हुए अपने निवास स्थान पहुंचे। जिसमें, स्थानीय लोग बड़े ही उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हुए। पैदल यात्रा के आखिर में अपने निवास स्थान पर वार्ड संख्या (1) से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीष कनौजिया ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीदो को याद किया।