AMIT LEKH

Post: लौरिया : 12.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लौरिया : 12.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

वाहन चेकिंग के क्रम में सौराहा भगवती मंदिर के पास बाइक सवार दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष लौरिया द्वारा अपने थाना के पुलिस पदाधिकारीयों के सहयोग से दिनांक 11 सितंबर 25 के रात्रि करीब 21.30 बजे वाहन चेकिंग के क्रम में सौराहा भगवती मंदिर के पास बाइक सवार दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 12.5 kg गांजा बरामद किया गया है। इस संबंध में लौरिया थाना काण्ड संख्या- 395/2025 अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी :
1. नितिल कुमार पिता विनोद मंडल
2. प्रांजल पटेल पिता महेंद्र पटेल दोनों ग्राम सोमगढ़ थाना साठी जिला पश्चिम चंपारण बेतिया।

बरामदगी :
1. 12.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गाँजा)।
2. मोटरसाइकिल पंजीयन संख्या-BR22W5291

“बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर”

Leave a Reply

Recent Post