



महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
मिशन शक्ति के प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी का मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर फोकस किया जा रहा है
न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़)। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा – निचलौल द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत यूथ क्लब, बाल संसद के बालिकाओं का शैक्षणिक भ्रमण। पुलिस थाना निचलौल में मिशन शक्ति केंद्र और बाल मित्र कक्ष का भ्रमण करते हुए, बाल सुरक्षा पर मिशन शक्ति टीम प्रभारी शैलेंद्र कुमार और उनके साथियों ने बालिकाओं के सुरक्षा पर फोकस किया।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुभकामनाएं दी और हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद मिशन शक्ति टीम थाना निचलौल और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति निचलौल की टीम ने रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज निचलौल में उपस्थित बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बालिकाओं के अधिकार पर जागरूक किया और बताया कि 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है ताकि लड़कियों के अधिकारों और दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों को मान्यता दी जा सके। किशोरियों को न केवल इन महत्वपूर्ण प्रारंभिक वर्षों के दौरान, बल्कि परिपक्व महिला बनने के बाद भी, एक सुरक्षित, शिक्षित और स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार है। यदि किशोरावस्था के दौरान प्रभावी ढंग से सहयोग दिया जाए, तो लड़कियों में दुनिया बदलने की क्षमता है,आज की सशक्त लड़कियों के रूप में और कल की कार्यकर्ता, माँ, उद्यमी, मार्गदर्शक, परिवार की मुखिया और राजनीतिक नेता के रूप में। किशोरियों की शक्ति को साकार करने में किया गया निवेश आज उनके अधिकारों को सुरक्षित रखता है और एक अधिक समतापूर्ण और समृद्ध भविष्य का वादा करता है, जिसमें आधी मानवता जलवायु परिवर्तन, राजनीतिक संघर्ष, आर्थिक विकास, रोग निवारण और वैश्विक स्थिरता की समस्याओं को हल करने में समान भागीदार होगी। इस अवसर पर मिशन शक्ति के प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी का मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर फोकस किया जा रहा है, आप लोग सशक्त हो और किसी भी परिस्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181,वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस 112 की मदद ले सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बासुदेव पाण्डेय ने इन कार्यों के लिए पुलिस विभाग और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के कार्यो की सराहना किया। और बालिकाओं को शिक्षा पर फोकस किया। श्रवण कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लैंगिक समानता पर जोर देते हुए बालिका सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री कन्या सुमगला, स्पासरसीप,बाल सेवा योजना पर जोर दिया। इस अवसर पर निचलौल थाने के मिशन शक्ति केन्द्र के शैलेंद्र कुमार, दिनेश कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक वन्दना कुमारी, सन्धया, राजेश चौहान,पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के श्रवण कुमार, मेनका रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य वासुदेव पाण्डेय, शिक्षक दीलीप कुमार, प्रिया मिश्रा, बिधुत्मा और सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहे।