AMIT LEKH

Post: सात साल बेमिसाल : युवा क्रांति रोटी बैंक ने मनाया सातवां स्थापना दिवस, सदस्यों को किया गया सम्मानित

सात साल बेमिसाल : युवा क्रांति रोटी बैंक ने मनाया सातवां स्थापना दिवस, सदस्यों को किया गया सम्मानित

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

जरूरतमंदों की सेवा में सात वर्षों से सक्रिय संगठन, रक्तदान व भोजन वितरण में निभा रहा अग्रणी भूमिका

न्यूज़ डेस्क, छपरा/सारण 

संवाददाता

–  अमिट लेख
छपरा, (सारण)। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सात वर्षों से निरंतर सक्रिय संगठन युवा क्रांति रोटी बैंक का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसका उद्घाटन अध्यक्ष नीतू गुप्ता, उपाध्यक्ष बिंदिया जयसवाल, प्रियंका प्रकाश, सरिता प्रकाश, अर्चना कुमारी, बिंदु कुमारी, कुंती देवी, रेणु सिंह, मिलन गुप्ता, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. एच. के. रंजन और संस्थापक ई. विजय राज ने संयुक्त रूप से किया।

फोटो : संवाददाता

मंच संचालन मीडिया प्रभारी राशिद रिज़वी और अर्जुन सिंह ने किया। इस अवसर पर संस्थापक ई. विजय राज के नेतृत्व में रक्तवीरों को पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने सम्मानित किया। अध्यक्ष नीतू गुप्ता और उपाध्यक्ष बिंदिया जयसवाल ने जानकारी दी कि संस्था को इस मुकाम तक पहुंचाने में सभी सदस्यों और आम नागरिकों का सहयोग अमूल्य रहा है। उन्होंने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने कहा कि छपरा शहर में पिछले सात वर्षों से युवा क्रांति रोटी बैंक रोज़ाना जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है। साथ ही रक्त की आवश्यकता होने पर यह संगठन सदैव तत्पर रहता है।

छाया : अमिट लेख

मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह व राशिद रिज़वी ने बताया कि संस्था द्वारा हर त्योहार पर सफाईकर्मी महिलाओं के बीच साड़ी वितरण, जाड़े में कंबल वितरण और बरसात के दिनों में रेनकोट वितरण जैसी सामाजिक गतिविधियाँ की जाती हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2018 से अपनी स्थापना के बाद से संस्था ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन वितरण, राहत सामग्री उपलब्ध कराने और रक्तदान शिविर जैसे कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कार्यक्रम में दीपा श्रीवास्तव व अमिता श्रीवास्तव ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली अनन्या को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post